अपने दांतों को स्वस्थ, चमकदार व मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

इंसान की पर्सनालिटी में मुस्कुराहट एक अहम भूमिका निभाती है। कहते हैं कि प्यार से दी हुई एक स्माइल सामने वाले के कई दुखों को कम कर सकती है। इसीलिए मुस्कुराहट को बहुत अनमोल माना गया है।

परफेक्ट स्माइल में स्वस्थ दांतों का बड़ा योगदान होता है। यही कारण है कि दांत किसी के भी व्यक्तित्व को खूबसूरत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गंदे, भद्दे दांत खूबसूरत स्माइल को भी बदसूरत बना देते हैं।

दांत कुदरती तौर पर सुंदर और मजबूत होते हैं, लेकिन कई बार गलत खानपान और साफ सफाई के अभाव में ये कमजोर हो जाते हैं। दातों की चमक हमेशा बनाए रखने के लिए दवाइयों की नहीं बल्कि घरेलू नुस्खों की जरूरत होती है। अगर आप दांतों को जीवनभर मजबूत और पीलेपन से दूर रखना चाहते हैं।

मुस्‍कुराता हुआ चेहरा हर किसी को पंसद है पर उसी चेहरे पर अगर पीले दांत दिखाई पड़े तो किसी को भी अच्‍छा नहीं लगेगा। जो लोग बहुत ज्‍यादा तंबाकू, शराब या फिर ठीक तरह से दांतों को साफ नहीं करते उनके दांत अक्‍सर गंदे ही रहते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि साफ दांत कैसे पाए जाएं वो भी केवल हफ्ते भर में।

तो चलिए हम आपको बताते हैं दांतों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के उपाय-

मूली है दांतों के लिए लाभदायक-

मूली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसीलिए रोजाना मूली का सेवन करने से कमजोर दांतों और मसूड़ों को मजबूती मिलती है।

मेथी की तो बात ही अलग है-

मेथी के दानों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा करने के बाद दांतों पर मलें। इससे कमजोर दांतों को मजबूती मिलेगी। साथ ही दांतों में होनेवाले दर्द से भी राहत मिलेगी।

मूंगफली भी आजमायें-

मूंगफली भी दांतों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसे अच्छी तरह से चबाकर खाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। साथ ही दांतों में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

 मेंहदी के पत्तों का इस्तेमाल-

अगर दांत और मसूड़े कमजोर होते हैं, तो उनमें से कभी-कभी रक्त निकलता है। ऐसी समस्या होने पर मेंहदी के पत्तों को उबालकर उसे ठंडा करने के बाद उससे कुल्ला करना चाहिए।

जामुन की छाल भी है विकल्प-

जामुन की छाल को जलाकर उसे बारीक पीसकर उसका चूर्ण बना लें। फिर इसमें सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर उससे नियमित रुप से मंजन करें।ऐसा करने से दांत और मसूड़े दोनों को मजबूती मिलेगी।

अनार के फूल-

अनार के फूलों को छांव में सूखाकर उसे बारीक पीसकर छान लें। फिर एक शीशी में भरकर रख लें। इस चूर्ण से रोजाना मंजन करने से दांत और मसूड़े बेहद मजबूत होते हैं।

 नींबू है कारगर-

नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो दांतों को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है। इसके लिए नींबू के रस में साधारण नमक व कुछ मात्रा में सरसों का तेल मिला लें। फिर इससे दांतों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे कमजोर दांतों का हिलना बंद हो जाएगा और उसे मजबूती मिलेगी।

इन 7 आसान उपायों का नियमित रूप से इस्तेमाल करके आप अपने कमजोर दांतों और मसूड़ों का आसानी से मजबूत बना सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Previous Post

अपनी पसंदीदा लिपस्टिक को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

Next Post

Happy Rain Status in Hindi

Related Posts

अस्थमा का उपचार

अस्थमा एक श्वास संबंधी बीमारी है | अस्थमा के रोगियों को   मौसम परिवर्तन की  कई समस्याओ का सामना…
Read More

शादी के बाद अपने लाइफ-पार्टनर से जरूर पूछें ये सवाल और बनाएं अपने रिश्ते को और मजबूत

शादी एक बहुत ही पवित्र बंधन होता है। इसमें बंधने के बाद आपको अपने लाइफ-पार्टनर के साथ वफादार…
Read More