ड्राई फ्रूट्स खाने से बढ़ती है पुरुषों में प्रजनन क्षमता

सूखे मेवे में काफी मात्रा में पोषण और ऊर्जा काफी मात्रा में होती है। एक शोध में कहा…
Best Sex Positions for Big Penis

सूखे मेवे में काफी मात्रा में पोषण और ऊर्जा काफी मात्रा में होती है। एक शोध में कहा गया है कि सूखे मेवे खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में इजाफा होता है। उनके शुक्राणुओं की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

यह शोध स्पेन की रोवीरा वर्जीली यूनिवर्सिटी में किया गया है। शोध से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि जिन पुरुषों ने 14 हफ्तों तक रोजाना दो मुट्ठी अखरोट, बादाम और हेजल नट खाए उनके शुक्राणुओं की गुणवत्ता में इजाफा दर्ज किया गया। इस शोध के नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब पश्चिमी देशों के पुरुषों के शुक्राणुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसे प्रदूषण, धूम्रपान और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली खुराक से जोड़कर देखा जा रहा है।

इस अध्ययन के लिए 119 सेहतमंद पुरुषों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। इनकी उम्र 18 से 35 साल के बीच थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी और संतुलित खुराक से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। हर सात में से एक दंपति को बच्चे पैदा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अध्ययन के लिए इन्हें दो समूहों में बांट दिया गया। एक समूह को रोजाना 60 ग्राम सूखे मेवे खाने को दिए गए जबकि दूसरे समूह की खुराक पहले जैसी ही रखी गई।

अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं को ज्ञात हुआ कि मेवे की खुराक लेने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं में 14 फीसदी बढ़ोतरी हुई। साथ ही उनके सेहत भी पहले के मुकाबले 4 फीसदी बेहतर हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक इस शोध से पूर्व में हुए अध्ययनों पर भी मुहर लगती है जिनमें कहा गया था कि ओमेगा-3, फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट से युक्त भोजन खाने से प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। इस रिसर्च के नतीजों को बार्लिलोना में हुई यूरोपीयन सोसाइटी ऑफ ह्यूमन रिप्रॉडक्शन एंड एंब्रीयोलॉजी की बैठक में पेश किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Previous Post

तेज़ चलने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

Next Post
Deipnofobia Por Que Jantar em Grupo Causa Ansiedade

एसिडिटी कर रही है परेशान, तो अपनाएं ये पांच घरेलू उपाय

Related Posts

भारत में साल दर साल बढ़ रहे हैं ब्रेस्ट कैंसर के मरीज जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में

भारत में ब्रेस्ट कैंसर या स्तन कैंसर एक तेजी से बढ़ती हुई और बहुत ही गंभीर समस्या बनती…
Read More