मुंह के छालो का इलाज़

मुंह में अगर  छाले हो  तो  खाना  पीना  और जीना  तीनों मुश्किल हो जाता है. लेकिन इसका इलाज आपके  आसपास  ही मौजूद है | माउथ ब्लिस्टर (mouth blister)  गालों के अंदर और जीभ  पर  होते हैं|

असंतुलित भोजन, पेट में दिक्कत, पान मसालों का सेवन मुह के छालो का मुख्य कारण है| लिस्टिंग होने पर मुंह में  बहुत दर्द होता है|

आइए हम आपको  मुंह के छाले से बचने के घरेलू नुस्खे बताते हैं| दरअसल मुंह में छाले होने एक आम समस्या है . कई बार भोजन में  गड़बड़ी या तीखा भोजन करने से जीभ पर होंठों पर और अंदर छाले हो जाते हैं . जो आमतौर पर 5 से 7 दिन में ठीक भी हो जाते हैं|

कभी-कभी छाले  लंबे समय तक ठीक नहीं हो पाते जो भोजन करते समय  बहुत तकलीफ देते हैं | कई बार गंभीर हो जाने पर इन से खून भी निकलता है|  ऐसे में डॉक्टर से इन की जांच अवश्य करवाएं क्योंकि यह घातक भी हो सकते हैं|

छालो के कारन –

  1. अधिक मसालेदार भोजन करने से|
  2. ज्यादा गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन करने से|
  3. दांतों की ठीक प्रकार से सफाई न करने से |
  4. अधिक एसिडिक ( acidic ) खाद्य पदार्थों का सेवन करने से|
  5. शरीर में विटामिन सी (vitamin c ) और आयरन की कमी होने से|

 छालो को दूर करने के उपाय –

घी और कपूर द्वारा इलाज़ — 50 ग्राम देसी घी को गर्म करें और उसमें 6 ग्राम कपूर डाल दें ,अब इस मिश्रण को  मुंह पर लगाएं जहां आपको छाले हैं| ऐसा करने से आपके मुंह के छाले बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे|

साधारण खाना खाए –

मुंह में छाले हो तो खाने पर ध्यान देना चाहिए इस टाइम पर आपको साधारण भोजन करना चाहिए |

 देसी घी लगाए  –

रात को सोते समय मुंह के अंदर असली घी लगाकर सोना चाहिए | इससे मुंह के छाले ठीक हो जाते .

हल्दी द्वारा छालों का उपचार – 50 ग्राम हल्दी को 1 किलो पानी में उबालकर ठंडा होने पर दिन में दो बार गरारे करें , इससे छालो   में  आराम मिलेगा|

 बेकिंग सोडा –

मुंह में छाले हो तो पानी में खाने का सोडा डालकर पेस्ट बना लें, फिर उस पेस्ट को मुंह के छालों पर लगाएं इससे आपको काफी फायदा होगा. नमक पानी गरम पानी में नमक डालकर घोल  बना लें फिर उस गोल से मुंह धोए ऐसा करने से मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे|

संतरा और नींबू का रस –

मुंह में छाले विटामिन c की कमी की वजह से भी हो सकते हैं, ऐसे में संतरे का और नींबू का रस पीना चाहिए दूध और दही खाएं मुंह के छाले कष्ट दे तो  दूध पनीर और दही खाने से आराम मिलता है.

हाइड्रोजन पेरोक्साइड – हाइड्रोजन पैरॉक्साइड (hydrogen peroxide) वॉटर को समान मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना ले , और फिर उसे जहाँ चले हो वहां पर लगा ले , ध्यान रखें  हाइड्रोजन पेरोक्साइड मुंह में ना चला जाए  इस नुस्खे से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं.

अमरुद के पत्तों को चबाने से भी मुंह के छाले खत्म हो जाते हैं | यह एक बहुत ही आसान और सस्ता नुस्खा है |

कुछ ऐसे छोटे नुस्खे बता रहे है जिन्हें आप अपना के छालो को ठीक कर सकते है –

– छोटी इलायची को पीसकर चूर्ण  बना ले | और इस इलायची के चूर्ण को शहद में मिलाकर छालों पर लगाएं|  ऐसा करने पर आपको सालों में बहुत लाभ मिलेगा |

-शहद में नींबू का रस मिलाकर इसका कुल्ला करने से छाले  खत्म हो जाते हैं |

-सूखे पान के पत्तों को पीसकर उसका चूर्ण बना लें और इस चूर्ण को शहद में मिलाकर चाटे | इससे छालों में बहुत जल्दी आराम मिलेगा |

-पानी अधिक से अधिक पिए ऐसा करने से आपका पेट साफ रहेगा  और छाले  भी  नहीं होंगे |

-भोजन करने के  बाद गुड़ का सेवन अवश्य करें |

हरा धनिया  का रस मुंह के छालों पर लगाने से  छालो  में बहुत जल्दी आराम मिलता है,  या फिर सूखे धनिया को पानी में उबालने और फिर उस पानी को छानकर ठंडा कर लें ,और उस से गरारे करें इससे भी  छाले ठीक हो जाते हैं |

– शहद को पानी में मिलाकर कुल्ला करें | ऐसा करने से आपको छालो  में  बहुत जल्दी  आराम मिलेगा .

अरहर दाल छालों के  इलाज के लिए अरहर दाल को बारीक पीस लें|  और इस पेस्ट को छालो  में दो से तीन बार लगाएं | इससे मुंह और जीभ के  सारे छाले ठीक हो जाते हैं |

शहद में मुलेठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुंह के छालों पर लगाएं | और इसके लार को  बाहर निकाल दें|  मुंह के  छालो का इलाज करने में मुलेठी का इस्तेमाल एक असरदार देसी  और सस्ता  नुस्खा है|

 पान का कत्था  – पनवाड़ी से  मिलने वाला पान ले और उस पान पर लगाने वाले  कत्था को  मुंह के  छालों पर  लगाने से जल्दी  फायदा  मिलता है|

-मुलेठी का चूर्ण और शहद मिलाकर छालों पर 3-4  दिन  लगाने  से  भी छालों में आराम  मिलता है , पर ध्यान रहे इस पेस्ट को छालों पर दिन में दो से तीन बार लगाएं |

एलोवीरा (alovera) – एलोविरा  का उपयोग एक प्राकृतिक  उपचार है | एलोवेरा जेल  या  उसको  छालों पर  लगाएं  इससे   छालों में होने वाला दर्द कम होता है|  और छाले जल्दी  दूर हो जाते हैं  |

बर्फ के टुकडे – आइस क्यूब को  छाले वाली जगह पर रखने से भी छाले  ठीक हो जाते हैं . 1 बर्फ का  छोटा टुकड़ा ले और इसे छाले वाली जगह पर 20 से 25 सेकंड लगातार करें  रखें|  इस क्रिया को  तीन से चार बार करें.

-तुलसी का पत्ता  2 से 3 तुलसी के  पत्ते लें और इन्हें पीसकर  रस निकाल ले , अब इस  रस को छालों पर लगाएं , ऐसा करने से  छाले ठीक हो जाएंगे |

नारियल पानी – नारियल  का पानी पीने से पेट की गर्मी खत्म हो जाती है| जिससे छालो   की समस्या नहीं होती  छालो का इलाज करने के लिए नारियल का  दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं | एक चम्मच नारियल के दूध में  थोड़ा सा शहद मिलाकर छाले वाली जगह पर मसाज करें|

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Previous Post

लम्बाई बढ़ाने (Height Increase) के घरेलु उपचार

Next Post

दुख भरे शायरी- Dukh Bhari Shayeri

Related Posts