लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ : दिखें जब ये लक्षण भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है फेफड़ों का कैंसर

नवंबर का महीना ”लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ” के तौर पर मनाया जाता है। लंग कैंसर यानी फेफड़ों का कैंसर एक…

नवंबर का महीना ”लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ” के तौर पर मनाया जाता है। लंग कैंसर यानी फेफड़ों का कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। विश्व स्वास्थय संगठन के एक सर्वे के अनुसार, तकरीबन 7.6 मिलियन लोगों की मौत लंग कैंसर के कारण होती है। लंग कैंसर होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं, जिनमें से एक प्रमुख है खांसी। अगर खांसी का कुछ दिनों तक सही उपचार ना किया जाए और इलाज के बाद भी आराम ना मिले तो तुरंत जरूरी टेस्ट करवाएं। धूम्रपान करने वाले, तंबाकू खाना वाले लोगों को लंग कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। हालांकि, यह खतरनाक बीमारी किसी अन्य कारणों की वजह से भी हो सकती है। फेफड़े में होने वाला कैंसर शुरुआती चरणों में नहीं पहचाना जा सकता, क्योंकि शुरुआती समय में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते। कुछ लक्षणों के सामने आने पर सही बचाव कर फेफड़ों के कैंसर से बचा जा सकता है। जानिए कौन से हैं वे लक्षण, जिसे पहचानकर आप तुरंत जांच करवा सकते हैं अपना… इसे भी पढ़ें- लंग कैंसर अवेयरनेस मंथ : फल-सब्जियों को डायट में शामिल करके खुद को लंग कैंसर से बचाएं

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
– जब आप सांस लेते हैं, तब यदि कोई सीटी जैसी आवाज सुनाई देती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। यह आवाज कई तरह की सेहत समस्याओं की ओर इशारा करती है साथ ही फेफड़ों से जुड़ी समस्या भी।
– अगर आप गहरी या लंबी सांस लेने में तकलीफ महसूस करते हैं, तो यह अवरोध सीने में तरल पदार्थ के जमा होने के कारण हो सकता है जो फेफड़ों में कैंसर के कारण पैदा होता है।
– चेहरे और गले मे सूजन होना भी लंग कैंसर से होता है। ऐसा एन.एच.एस. का कहना है। अगर अचानक से गले और चेहरे में सूजन या कोई बदलाव दिखाई दे तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
– कैंसर के बढ़ने से जोड़ों, पीठ, कमर और शरीर के अन्य भागों में दर्द हो सकता है। कई बार हड्डियों में फ्रैक्चर भी हो सकता है।
– यदि आप सीने के साथ-साथ पीठ और कंधों में भी दर्द महसूस करते हैं, तो इसे गंभीरता से लें। यह लसिकाओं के स्थानांतरण के कारण हो सकता है। भले ही आप खुद को स्वस्थ महसूस करें, डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
– यदि सीने में कफ हो रहा है और यह समस्या 2-3 सप्ताह से भी ज्यादा समय तक बना रहता है तो यह संक्रमण हो सकता है। इसके अलावा कफ संबंधी अन्य समस्याएं जैसे थूक में कफ या रक्त होना पर गंभीरता से लें और चेकअप कराएं।
– फेफड़ों के कैंसर असर बढ़ने पर मस्तिष्क पर भी पड़ सकता है। ऐसी स्थि‍ति में लगातार सिर में दर्द बना रहता है। कभी-कभी ट्यूमर द्वारा उन शि‍राओं में भर दबाव पड़ता है जो शरीर के ऊपरी हिस्से में रक्त को संचारित करती है।
– कई बार शरीर में कैल्शियम की मात्रा अधिक हो जाती है, जिससे खून जमना शुरू हो जाता है। यह भी लंग कैंसर का एक कारण हो सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Previous Post

एनोमिक आत्महत्या क्या है?

Next Post
Hojas de Pothos Rizadas

गैमोरा ने एचआईवी रोगियों के वायरल भार को 99% से घटाया

Related Posts